Posted inव्यवसाय

RBI Repo Rate: दिसम्बर से आपके होम लोन का बोझ होगा कम? कितनी घट सकती है रेपो रेट; देखें डिटेल

RBI Repo Rate Update : बता दे कि हर दो महीने में आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) द्वारा रेपो रेट की समीक्षा करती है। जिसके बाद ये तय किया जाता है कि बदलाव करना है या नहीं। दिसंबर 2025 यानी अगले महीने मौद्रिक समिति की बैठक (RBI MPC Meeting) आयोजित होगी। इस बैठक के दौरान आरबीआई रेपो रेट (RBI Repo Rate) को लेकर फेंसला लिया जा सकता है। रेपो रेट में होने वाले बदलाव का प्रभाव हमारे लोन के ब्याज दर पर पड़ता है।

क्या होता है Repo Rate?


देश की केंद्रीय बैंक, एक साल में हर दो महीने बाद मौद्रिक समिति की बैठक ( monetary committee meeting) आयोजित करती है। इस बैठक के दौरान रेपो रेट और अन्य वित्तीय संबंधित निर्णय लिए जाते हैं। रेपो रेट वो दर है, जिसके आधार पर वाणिज्यिक बैंक (commercial bank) आरबीआई (RBI) से लोन लेते हैं। हालांकि रेपो रेट के आधार पर बैंक आरबीआई (RBI) से शॉर्ट टर्म लोन ही ले पाते हैं।

रेपो रेट में बदलाव अर्थव्यवस्था पर नियंत्रण

जानकारी के लिए बता दे कि रेपो रेट में बदलाव कर आरबीआई अर्थव्यवस्था में नियंत्रण (control in the economy) बनाने और संतुलित करने का काम करता है। आरबीआई ने इससे पहले अक्टूबर 2025 को रेपो रेट रिव्यू किया था। जिसके बाद ये फैसला लिया गया कि अक्टूबर में रेपो रेट 5.5 फीसदी पर बरकरार रखी जाएगी।

जून में नहीं हुआ था बदलाव

आरबीआई ने जून से हुई अब तक की किसी भी बैठक में रेपो रेट (RBI Repo Rate) में बदलाव नहीं किया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आरबीआई अगले महीने होने वाली बैठक में रेपो रेट में कटौती कर सकता है। रेपो रेट में कितनी कटौती होगी, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है।

फरवरी से लेकर अब तक का रेपो रेट RBI Repo Rate

तारीख रेपो रेट बदलाव
7 फरवरी 6.25% -0.25%
9 अप्रैल 6.00% -0.25%
6 जून 5.50% -0.50%
अगस्त 5.50% कोई बदलाव नहीं
1 अक्टूबर 5.50% कोई बदलाव नहीं
(सोर्स- बैंक बाजार)