Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
प्राचार्य डॉ बीके बिनावरा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में डॉ गुप्ता ने बताया कि कैसे अस्पताल एवं कॉलेज महाविद्यालय को तंबाकू मुक्त किया जा सकता है तथा अन्य लोगों को जागरुक किया जा सकता है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी खास तौर पर तंबाकू से बचाए रखने की जरूरत है। बच्चों पर अभिभावकों के तंबाकू उपयोग का प्रभाव है, उसे समझकर दूर किए जाने की जरूरत है। कार्यक्रम में शिक्षण अनुसंधान और जागरुकता, तंबाकू के नुकसान, छोड़ने के फायदे, तंबाकू नियंत्रण में भारत एवं राजस्थान की स्थिति, भविष्य के समाधान आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।
तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान के संचालक डॉ राजन चौधरी ने बताया कि वे पूरे राजस्थान में कार्य कर रहे हैं। कैसे एक तंबाकू मुक्त युवा पीढ़ी का निर्माण हो, इस दिशा में हमारे प्रयास हैं। हमारी यह भी कोशिश है कि सरकार द्वारा तंबाकू विक्रेताओं के लिए लाइसेंस की व्यवस्था की जाए। इस दौरान कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं छात्र मौजूद रहे।
