Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
उन्होंने कहा कि चूरू स्थित आपणी पाठशाला सेवा व समर्पण के जज्बे की एक अद्भुत मिसाल है। देश के अलग अलग भागों में झुग्गियों में रहने वाले, गरीबी में अभावग्रस्त जीवन जीने वाले, भिक्षावृत्ति अपनाने वाले व अनाथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर उनको योग्य नागरिक बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करने वाली यह पाठशाला आज आमजनों में चर्चा का विषय है तथा इस मुहिम को सभी जगह से सराहना व सहयोग मिल रहा है।अब झुग्गियों वाले घुमंतू वंचित बच्चों को भी मिलेगी आपणी पाठशाला में जनसहयोग से उच्च स्तरीय निःशुल्क शिक्षा व आवास सुविधा मिल सकेगी।
