भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया
रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] धनवंतरी नगर स्थित रतनगढ़ विधानसभा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह के साथ संपन्न किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय और मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आपातकाल जैसी त्रासदी को झेलकर भी कभी समझौता नहीं किया और अपने उद्देश्यों को लेकर आगे बढ़ती रही आज हमारी विचारधारा ने अपने संकल्पों को पूर्ण कर पूरे विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाई है जो हमारे लिए गौरव का विषय है,करोड़ों करोड़ों कार्यकर्ता स्वार्थ रहित होकर निरंतर राष्ट्र कल्याण में कार्य कर रहे हैं, यही भारतीय जनता पार्टी की विशेषता है| विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा ने कार्यकर्ताओं को बताया कि हम एक ऐसे संगठन के कार्यकर्ता है जहां परिवारवाद पर नहीं कार्यकर्ता के परिश्रम पर उसका विकास होता है| जिला उपाध्यक्ष भागीरथ सिंह राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ध्येय संकल्प के साथ आगे बढ़कर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है|
इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट बजरंग गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास विकास से अवगत कराया और कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं के बलिदान के पश्चात लक्ष्य की प्राप्ति हुई है अतः हमें संगठित रहते हुए आगामी कई दशकों तक भारत की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना है|
कार्यक्रम को प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के राजकुमार महर्षि, महेंद्र उपाध्याय अल्पसंख्यक मोर्चा के हनीफ खत्री युवा कार्यकर्ता कुलदीप गौड़ आदि ने भी संबोधित किया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय पर पार्टी का झंडा भी फहराया गया। मंडल अध्यक्ष महेश सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रगट किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण पचलंगिया ने किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन सिंह फ्रांसा, निरंजन देव रूंथला, राजेंद्र चांदगोठिया,ओम महर्षि, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष किशनलाल घोड़ेला, पार्षद प्रहलाद भार्गव, दुर्गादत्त गोयनका, नेमीचंद गौड़,नरेंद्र इंदौरिया, महावीर महर्षि,बजरंग लुहानीवाल, प्रमोद बबेरवाल, ललित शर्मा झूमरमल भार्गव, रामदेव चंदनिया, राकेश शर्मा, भंवरलाल टेलर, अशोक पंवार,सुरेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, प्रवीण सिंवाल, हरीओम चौमाल, योगेश सारस्वत, सलीम खान, आशीष सोनी, मोतीलाल सोनी, मदनसिंह सांगासर, रविंद्र इंदौरिया, गिरधारी प्रजापत, निखिल इंदौरिया, साबिर गौरी, बलवीर स्वामी, प्रदीप सैनी, मनीष महर्षि, चतुर्भुज प्रजापत, मनोज चौमाल, गोविंद खटोड़, शिवम सैनी, सुशील इंदोरिया, सुनील कम्मा, महेश इंदौरिया मनोज भाटी सहित दर्ज़नो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।