Posted inChuru News (चुरू समाचार), Politics News(राजनीति)

भाजपा से चूरू लोकसभा प्रत्याशी झाझडिया रहे रतनगढ़ दोरे पर

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भारतीय जनता पार्टी से चूरू लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझडिया मंगलवार को रतनगढ़ पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि सहित अन्य भाजपा नेताओं के साथ रतनगढ़ ग्रामीण दोरे पर रहे।झाझडिया ने रतनगढ़ विधानसभा क्षैत्र के गांव लूंछ, सांगासर, छाबड़ी मीठी,भिंचरी,मेनासर, कनवारी, ढाकावाली, मालासी, स्यानन, न्यामा,खरिया, तोलियासर रतनगढ़ भगवा रैली, लाछड़सर, राजलदेसर , पड़ीहारा एवम छापर में जन सभाएँ कर के लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मत दान करने की अपील की।लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझडिया ने कहा भाजपा हर वर्ग को साथ में लेकर कार्य करने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।मेरे जैसे गरीब किसान परिवार से जुड़े व्यति को लोक सभा प्रत्याशी बनाना,भाजपा को अन्य पार्टियों से अलग दर्शाता है। केंद्र की मोदी सरकार ने गांव गरीब, युवा, किसान,महिला के उत्थान के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजना चलाई है। जिससे अंतिम पंक्ति का आम जन लाभान्वित हुआ है।पूर्व विधायक महर्षि ने कहा की झाझडिया सात करोड़ दिव्यांग जनो का प्रतिनिधित्व करने वाला है झाझडिया ने तीन बार पदक जीत कर विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। इस लिए हम सब का दाईत्व बनता हैं कि आगामी 19 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मत दान कर के झाझडिया जैसे होनहार प्रतिभा को विजय बनाकर देश की संसद में भेजे। इस अवसर पर भाजपा नेता अर्जुनसिंह फ्रांसा,बजरंग गुर्जर,संतोष ता लनिया,भागीरथ सिंह राठौड़,भवानी सिंह, सम्पत नायक,गिरधारी प्रजापत ,राधेश्याम शर्मा,हरी प्रसाद दायमा,हनुमान मेघवाल,रवि आर्य, हिम्मत सिंह,निखिल इंदौरिया, खजान सिंह, सुरेन्द्र भाभड़ा,पवन सिंह सहित सैकड़ों कार्य कर्ता उपस्थित थे।