Posted inChuru News (चुरू समाचार), Politics News(राजनीति)

चौमू विधायक शर्मा का रतनगढ़ पहुँचने पर किया स्वागत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] बिकानेर जाते समय चौमू विधायक रामलाल शर्मा का रतनगढ़ संगम चौराहे पर निजी होटल में अल्प प्रवास पर रुकने पर क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार एवम पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवम अभिनन्दन किया | चौमू विधायक शर्मा 8 जुलाई की जनसभा की तैयारियों की बैठक में भाग लेने बीकानेर जा रहे थे | इस दौरान चौमू विधायक शर्मा ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार प्रदेश में महिला उत्पीडन,बच्चो के साथ दरिंदगी,किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफ़ी,बेरोजगारी भत्ता,लच्चर कानून व्यवस्था एवम पेपर लीक जैसे विभिन्न मुद्दों पर पूर्णतया विफल साबित हुई है | आगामी 14 जुलाई से विधानसभा सत्र के दौरान इन सभी मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने का काम करेंगे | शर्मा ने विधायक महर्षि की प्रशंसा करते हुए कहा कि रतनगढ़ विधायक महर्षि उर्जावान के साथ साथ क्षेत्र के लिए विकास के पर्याय भी है | और उन्होंने कहा कि विधायक महर्षि क्षेत्र की समस्याओं के साथ प्रदेश की विभिन्न समस्याओं को भी विधानसभा के पटल पर बखूबी रखते है | हम दोनों की विधानसभा में जोड़ी है | क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि 8 जुलाई को बिकानेर के नौरंगदेसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्त्ता तैयारियों में जुटे हुए है | जनसभा को लेकर क्षेत्र में जोश एवम उत्साह का माहौल है | और सभी कार्यकता जनसभा में बढ़-चढ़ के हिस्सा लेने के लिए संकल्पित है | इस दौरान भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा,सन्तोष तालनिया,हनीफ खत्री,भवानी सिंह राजपुरोहित,गिरधारी काँटीवाल,राजेश मेघवाल,गिरधारी प्रजापत,सलीम खान,सुशील इन्दौरिया,जीतेन्द्र सिंह,गोपाल मारू,कन्हैयालाल चौमाल,सीताराम गुर्जर,प्रदीप सैनी,कौशल्या सैनी,अमिता मुदगल,कुसुम शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |