Archive notice This article was published on 31 March 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

आयुष्मान योजना से 18 माह के सुफियान को नई जिंदगी

चूरू जिले में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना ने एक मासूम की जिंदगी पूरी तरह बदल दी।
18 माह के मोहम्मद सुफियान सोलंकी को इस योजना के तहत नि:शुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट मिला, जिससे उसकी खामोशी को आवाज मिल गई।

जन्मजात बहरेपन से था पीड़ित

सुफियान के पिता जावेद सोलंकी के अनुसार, आरबीएसके टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच के दौरान पता चला कि बच्चा जन्मजात बहरेपन से ग्रसित है।

इस वजह से सुफियान न सुन पाता था और न ही बोल पाता था, जिससे परिवार काफी चिंतित था।

“हम हमेशा उसके भविष्य को लेकर परेशान रहते थे, समझ नहीं आता था क्या होगा,” – जावेद सोलंकी

विशेषज्ञों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन

सुफियान को पहले चूरू के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विकास देवड़ा को दिखाया गया, जहां से उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर किया गया।

वहां कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जन डॉ. गौरव गुप्ता ने सभी जरूरी जांच के बाद सफल ऑपरेशन किया।

अब सुन सकेगा और बोलना सीखेगा

सफल सर्जरी के बाद अब सुफियान सुन सकेगा और धीरे-धीरे बोलना भी सीख पाएगा

यह बदलाव न केवल उसके जीवन को नई दिशा देगा, बल्कि पूरे परिवार के लिए बड़ी राहत और खुशी लेकर आया है।

परिवार को मिला आर्थिक सहारा

जावेद सोलंकी ने बताया कि इस महंगे इलाज का पूरा खर्च मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत सरकार ने उठाया।

“अगर यह योजना नहीं होती तो हम इतना महंगा इलाज नहीं करा पाते,” – जावेद सोलंकी

स्वास्थ्य सेवाओं में सरकार की बड़ी पहल

प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है।
ऐसी योजनाएं गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवनदान साबित हो रही हैं।