Churu News (चुरू समाचार)
Churu News in Hindi (चूरू समाचार): Explore latest breaking news from Churu, Sardarshahar, Ratangarh, and Sujangarh. Get real-time updates on Churu weather, local politics, and community events. Read today’s top stories from Churu district only at Shekhawati Live
-
ग्रामीण विकास योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन, जनसुविधाओं का हो विकास: सुराणा
चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग तथा राजीविका की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…
-
रतनगढ़ बस स्टैंड पर गर्मी में यात्रियों की परेशानी, पंखे बंद होने पर ज्ञापन
रतनगढ़ (चूरू)। भीषण गर्मी के बीच रतनगढ़ रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड के विश्रामालय में लगे पंखे लंबे समय से बंद पड़े होने के कारण यात्रियों को गर्मी में घंटों इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के…
-
फेसबुक विज्ञापन के झांसे में आया कारोबारी, 17 हजार रुपये की साइबर ठगी
चूरू। सोशल मीडिया पर सस्ते सामान के आकर्षक विज्ञापनों के जरिए लोगों को ठगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला चूरू का है, जहां एक फोटो फ्रेम कारोबारी फेसबुक पर दिखे विज्ञापन के झांसे में आकर 17 हजार रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली…
-
सोलर प्लांट का विरोध, 1400 हरे पेड़ बचाने की मांग
राजलदेसर (चूरू)। निकटवर्ती ग्राम बण्डवा के ग्रामीणों ने क्षेत्र में प्रस्तावित सोलर प्लांट के लिए संभावित पेड़ कटाई का विरोध करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए हरे पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग की है। 400 बीघा भूमि पर प्रस्तावित है सोलर…
-
ऑटो पार्ट्स दुकान पर बालश्रम का भंडाफोड़, 14 वर्षीय बालक मुक्त
चूरू। बालश्रम उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘उमंग’ के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 14 वर्षीय बालक को बालश्रम से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई शहर के चुंगी नाका बस स्टैंड के पास स्थित एक ऑटो पार्ट्स एवं…
-
दूध व्यापारी पर जानलेवा हमला, 1 लाख रुपये की लूट
चूरू। जिले के सादुलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दूध व्यापारी पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने व्यापारी को बेरहमी से पीटकर करीब एक लाख रुपये नकद और अंगूठी लूट ली। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूध…
-
Churu News in Hindi, Live News : चूरू न्यूज़ Today for 9 जून @Churunews
अमृत मिशन पाइप चोरी का आरोपी गिरफ्तार, टॉप-10 वारंटी दबोचा चूरू। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तारानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अमृत अटल मिशन योजना 2.0 से जुड़े पाइप चोरी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर…
-
टोल प्लाजा पर हंगामा, चार युवक गिरफ्तार, बोलेरो कैंपर जब्त
चूरू। सदर थाना पुलिस ने ढाढर टोल प्लाजा पर कथित रूप से हंगामा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका के चलते चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक बोलेरो कैंपर भी जब्त की है। टोल प्लाजा पर झगड़े की मिली सूचना पुलिस के अनुसार 8 जून की सुबह गश्त के…
-
एनडीपीएस केस में दो आरोपियों को 14 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना
तारानगर। साहवा थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में तारानगर की अपर जिला एवं सेशन न्यायालय ने सोमवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14-14 वर्ष के कठोर कारावास तथा एक-एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। 2019 में दर्ज हुआ…
-
मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
चूरू। पंचायती राज विभाग से जुड़ी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) अर्पिता सोनी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने विभाग पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की। प्रदेशभर के कर्मचारियों में नाराजगी कर्मचारी संगठनों का कहना…
-
Video News : ‘नायक’ फिल्म जैसा सीन: सांसद ने मिलाया एक फोन और खुल गई सीवरेज कंपनी की पूरी पोल!
जनता से सीधे बात कर सांसद ने पकड़ा खेल, रिकॉर्ड कुछ और हकीकत कुछ और सुजानगढ़। आगामी मानसून को देखते हुए आयोजित समीक्षा बैठक में उस समय रोचक और गंभीर स्थिति बन गई जब सांसद राहुल कस्वां ने अधिकारियों की रिपोर्ट पर भरोसा करने के बजाय शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क कर वास्तविक स्थिति जानने का…
-
फिल्टर प्लांट का निरीक्षण, जिला कलक्टर ने दिए पेयजल आपूर्ति के निर्देश
चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को जिले के साहवा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को ग्रीष्मकाल के दौरान क्षेत्र में नियमित एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने फिल्टर प्लांट की कार्यप्रणाली और जल शोधन प्रक्रिया का अवलोकन…
-
Churu News : ऑनलाइन बिल्ली खरीदने के नाम पर ठगी, युवक से 11 हजार रुपये ऐंठे
चूरू। शहर के अगूणा मोहल्ला निवासी एक युवक ऑनलाइन बिल्ली खरीदने के प्रयास में साइबर ठगी का शिकार हो गया। सोशल मीडिया पर बिल्ली बेचने का विज्ञापन देखकर संपर्क करने पर ठगों ने युवक से करीब 11 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी…
-
पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़े
सादुलपुर। चूरू जिले की ग्राम पंचायत ददरेवा में लंबे समय से बनी हुई पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने और शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गए और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन के…
-
Churu News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, युवक के खिलाफ मामला दर्ज
रतनगढ़। शहर की एक 29 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो के माध्यम से धमकाने तथा अन्य गंभीर आरोपों के संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने शिकायत में लगाए गंभीर…
-
Churu News in Hindi, Live News : चूरू न्यूज़ Today for 8 जून @Churunews
खोथड़ी गांव में खेत के झोंपड़े में आग, किसान को 80 हजार का नुकसान चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के खोथड़ी गांव में रविवार को एक किसान के खेत में बने झोंपड़े में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से झोंपड़ा पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में किसान को…
-
Churu News : 24 घंटे में सुलझी बकरी चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
चूरू जिले के सुजानगढ़ में सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बकरी चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बकरी भी बरामद कर ली। मामले में पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच की सराहना…
-
Churu News : बिजली पोल से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
चूरू जिले के रतनगढ़ में शनिवार रात एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जयपुर रोड स्थित सर्विस लाइन पर हुआ, जहां सड़क के बीच में लगे बिजली के पोल से बाइक टकरा गई। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी…
-
सड़क किनारे जली मिली मोटरसाइकिल, जांच में जुटी पुलिस
चूरू जिले के तारानगर क्षेत्र में रविवार सुबह एक रहस्यमयी घटना सामने आई। रैयाटुंडा नहर स्थित भालेरी रोड पर सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जली हुई अवस्था में मिली, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।…
-
Churu News : पुलिस की साइकिल रैली, युवाओं को दिया स्वास्थ्य का संदेश
चूरू जिले की तारानगर तहसील के भालेरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी (सीआई) मंगूराम ने किया। इस अवसर पर पुलिस स्टाफ, ग्रामीण युवा, बच्चे और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए तथा फिटनेस और स्वास्थ्य…
-
Churu News : 4 साल पुराना सड़क का गड्ढा भरा, राहगीरों को राहत
चूरू जिले के तारानगर शहर में सैन मंदिर के पास सड़क पर बना गहरा गड्ढा लंबे समय से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। रविवार को युवा दल की पहल और प्रशासन के सहयोग से इस समस्या का समाधान करते हुए गड्ढे को भरवा दिया गया। गड्ढा भरने…
-
Churu News in Hindi, Live News : चूरू न्यूज़ Today for 7 जून @Churunews
मानसून अलर्ट: खाद्यान्न, गैस और ईंधन का रिजर्व स्टॉक अनिवार्य चूरू जिले में आगामी दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 के दौरान संभावित जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने खाद्यान्न और अन्य जरूरी वस्तुओं का पर्याप्त रिजर्व स्टॉक रखने के निर्देश जारी…
-
चार वाहन आपस में भिड़े, बड़ा हादसा टला
सालासर। सुजानगढ़-सालासर रोड पर लोढ़सर के पास शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसा इतना जोरदार था कि सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन सौभाग्य से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन…
-
पेयजल संकट दूर, पूर्व विधायक के हस्तक्षेप से राहत
रतनगढ़। वार्ड नंबर 23 में कई घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की उपाध्यक्ष सरिता प्रजापत द्वारा मामला उठाए जाने के बाद पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जलदाय विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने समस्या का…
-
Churu News : बदला मौसम, तेज आंधी और बूंदाबांदी से गर्मी से राहत
चूरू जिले के राजलदेसर क्षेत्र में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। पिछले कुछ दिनों से जारी मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। इस अचानक बदलाव से जहां कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं भीषण गर्मी…
-
Churu News : 5 साल पुराने भूमि विवाद का समाधान, महिला को मिला कब्जा
सरदारशहर। चूरू जिले के सरदारशहर तहसील क्षेत्र के जयसंगसर गांव में लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद का समाधान हो गया। करीब पांच वर्षों के संघर्ष और न्यायिक प्रक्रिया के बाद पीड़ित महिला सावित्री देवी पत्नी महेंद्र कुमार मेघवाल को उनकी भूमि का वास्तविक भौतिक कब्जा प्रशासनिक कार्रवाई के तहत सौंप दिया गया। इस…
-
राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के अध्यक्ष बने रॉबिन सिंह, सादुलपुर में सम्मान
सादुलपुर। राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव में रॉबिन सिंह के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शनिवार को सादुलपुर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अयूब खान लालखलान के नेतृत्व में कृषि मंडी परिसर में किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग…
-
Churu News in Hindi, Live News : चूरू न्यूज़ Today for 6 जून @Churunews
अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता और जांच रिपोर्ट पर सख्ती चूरू, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिले के सभी राजकीय जिला चिकित्सालयों, उप जिला चिकित्सालयों और चिकित्सा संस्थानों में संचालित नि:शुल्क दवा केन्द्रों पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता से मिलें,…
-
पुलिस ने बरामद किए 100 मोबाइल, कीमत करीब 30 लाख
चूरू। जिला पुलिस और साइबर सैल की टीम ने एक विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 100 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। यह अभियान 15 मई से 31 मई 2026 तक चलाया गया, जिसमें…
-
Churu News : ट्रांसफॉर्मर चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
सरदारशहर पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर से सामान चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन और चोरी किया गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की…
-
कल कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, भाजपा सरकार पर साधेगी निशाना
तारानगर (चूरू)। राजस्थान में पानी, बिजली, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस शनिवार 6 जून को तारानगर में जन आक्रोश रैली निकालेगी। रैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार यह रैली भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनभावनाओं…
-
Churu News : मामूली बारिश से जलभराव, बस स्टैंड बना तालाब
तारानगर । शहर में हुई मामूली बारिश के बाद एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था की खामियां उजागर हो गईं। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड और अंबेडकर सर्किल से पुलिस थाना मार्ग तक पानी भर गया, जिससे पूरे क्षेत्र में तालाब जैसे हालात बन गए। जलभराव के कारण…
-
तारानगर में डॉ. सतीश पूनिया की राज्यसभा उम्मीदवारी पर जश्न
चूरू। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राजस्थान से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए डॉ. सतीश पूनिया को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर तारानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। शुक्रवार को तहसील कार्यालय के सामने आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की और आतिशबाजी कर पार्टी के निर्णय का स्वागत…
-
सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे मंत्री जोराराम कुमावत, गौशाला का किया निरीक्षण
चूरू। राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने विश्व प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर पुजारी परिवार द्वारा मंत्री का स्वागत किया गया तथा उन्हें बालाजी की प्रतिमा और दुपट्टा भेंट किया गया। इस दौरान उन्होंने विधिवत…
-
Churu News in Hindi, Live News : चूरू न्यूज़ Today for 5 जून @Churunews
डीबी अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर सख्ती, विधायक ने दिए निर्देश चूरू। जिला कलेक्ट्रेट सभागार (आपणी योजना) में आयोजित राजकीय डीबी जनरल अस्पताल की आरएमआरएस बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और संसाधनों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में चूरू विधायक हरलाल सहारण और जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य…
-
कोर्ट का बड़ा फैसला: अवैध हथियार और चोरी की संपत्ति मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा
तारानगर स्थित अपर जिला एवं सेशन न्यायालय (एडीजे) ने वर्ष 2018 के एक चर्चित मामले में फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोनों दोषियों को 3-3 वर्ष के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला अवैध हथियार रखने और चोरी की संपत्ति अपने…
-
3 साल से बंद पड़ी पानी की टंकियां, किसान सभा ने SDM को सौंपा ज्ञापन
रतनगढ़। जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई पेयजल संरचनाओं का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंचने का मामला सामने आया है। रतनगढ़ क्षेत्र के रतनादेसर और बीनादेसर गांवों में करीब तीन वर्ष पहले निर्मित पानी की टंकियां आज भी शुरू नहीं हो सकी हैं, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना…
-
बदला मौसम का मिजाज, बारिश से गर्मी से राहत; किसानों ने शुरू की बुवाई
तारानगर (चूरू)। गुरुवार दोपहर बाद तारानगर क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छाने के बाद हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेज गर्मी का असर बना हुआ था, लेकिन बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया…
-
करंट लगने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर हुआ हादसा
सरदारशहर। शहर के बीकानेर रोड स्थित एक निर्माणाधीन स्थल पर कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। काम के दौरान हुआ हादसा पुलिस के अनुसार कस्बे के निवासी फारूक…
-
SOG ADGP विशाल बंसल, पेपर लीक रोकने के लिए नए सिस्टम का खुलासा
चूरू पहुंचे SOG एडीजीपी विशाल बंसल, पेपर लीक रोकने के लिए नए सिस्टम की दी जानकारी चूरू। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशाल बंसल ने चूरू का दौरा कर जिले की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण व्यवस्था की समीक्षा की। चूरू एसपी कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर…
-
एक रात में दो घरों में चोरी, लाखों के गहने और बाइक ले गए चोर
चूरू। सादुलपुर थाना क्षेत्र के पहाड़सर गांव में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। अज्ञात बदमाश लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और एक मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए। दोनों पीड़ित परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच…
-
सोलर प्लांट से बदली किस्मत, PM-KUSUM योजना से हर माह 8 लाख की आय
चूरू। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार द्वारा अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का लाभ अब किसानों तक भी पहुंच रहा है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण चूरू जिले की बीदासर तहसील के कल्याणसर गांव के…
-
Churu News in Hindi, Live News : चूरू न्यूज़ Today for 4 जून @Churunews
विश्व पर्यावरण दिवस पर 2 घंटे बंद रहेंगे AC, अणुव्रत समिति ने किया आह्वान रतनगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) के निर्देशों के तहत बुधवार को तेरापंथ भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अणुव्रत समिति रतनगढ़ के तत्वावधान में हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत…
-
रतनगढ़ में जनगणना-2027 कार्य का निरीक्षण, दिए निर्देश
रतनगढ़ (चूरू), जिले में संचालित जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ कार्य के तहत बुधवार को रतनगढ़ उपखंड जनगणना अधिकारी मिथिलेश कुमार ने फील्ड निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। यह निरीक्षण जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में किया गया। फील्ड कार्मिकों से…
-
तारानगर आएंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, जल संरक्षण अभियान में होंगे मुख्य अतिथि
तारानगर (चूरू), राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026’ के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 4 जून को नेचर पार्क, तारानगर में किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपा…
-
20 से ज्यादा लीकेज से पानी रास्ते में बह रहा, किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
चूरू, शहर की चापटिया तलाई से पानी उठाकर शहर से बाहर छोड़ने के लिए बिछाई गई पाइपलाइन रखरखाव के अभाव में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह हुए लीकेज के कारण पाइपलाइन की उपयोगिता पर सवाल खड़े हो गए हैं, जबकि बरसात का मौसम भी नजदीक है। स्थानीय किसानों का आरोप है कि पाइपलाइन…
-
Churu News : चूरू पेंशनरों के लिए 16 जून को समस्या समाधान शिविर
चूरू, राज्य सरकार के पेंशनरों और परिवार पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के निर्देशानुसार विशेष पेंशनर समस्या समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिले के पेंशनरों को उनकी लंबित समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 जून को बीकानेर तथा 16 जून 2026 को चूरू जिला…
-
Churu News in Hindi, Live News : चूरू न्यूज़ Today for 3 जून @Churunews
सरदारशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: मां-बेटे की मौत चूरू जिले के सरदारशहर क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। दोनों बैंक से पैसे निकालकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक…
-
Churu News : मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में छत का प्लास्टर गिरा, कार क्षतिग्रस्त
चूरू स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीयू) मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कॉलेज की बेसमेंट पार्किंग की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे खड़ी एक कार पर गिर गया। हादसे के दौरान जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार को हुआ भारी…
-
फर्जी अंकतालिका से नौकरी पाने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, 11 दबोचे
चूरू जिले में भारतीय डाक विभाग की भर्ती से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में कोतवाली थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने 10वीं कक्षा की फर्जी अंकतालिका और जाली दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में…

















































