चूरू राजकीय भरतिया अस्पताल परिसर में रविवार शाम घरेलू विवाद उस समय बढ़ गया जब जीजा और साला आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता देख दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अस्पताल परिसर में हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अस्पताल परिसर में दो युवक आपस में लड़ाई-झगड़ा और गाली-गलौज कर रहे हैं।

पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

घरेलू विवाद बना झगड़े की वजह

मौके पर मौजूद ज्योति नामक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका अपने पति अनिल के साथ घरेलू विवाद चल रहा है।

वह अपनी बेटी का इलाज करवाने के लिए बीदासर से चूरू आई थी। इसी दौरान उसका पति भी अस्पताल पहुंच गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

भाई को बुलाने के बाद बढ़ा मामला

महिला के अनुसार विवाद बढ़ने पर उसने अपने भाई रमेश को अस्पताल बुलाया।

इसके बाद अनिल और रमेश के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। दोनों एक-दूसरे को धमकियां देने लगे।

पुलिस की समझाइश भी नहीं आई काम

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की।

दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोतवाली थाना पुलिस ने बीदासर निवासी 36 वर्षीय अनिल जांगिड़ और चूरू निवासी 24 वर्षीय रमेश जांगिड़ को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

एसडीएम कोर्ट में किया पेश

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया है।

मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...