Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
अर्जुन सिंह राठौड़ गांव ढाढरिया बनीरोतान ने बैंकाक (हॉलेंड) में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये मार्शल आर्टस में 65 किलो वर्ग में रजत एंव 70 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर विश्वस्तर पर भारत का परचम फहराया । गोविन्द सिंह राठौड़ एडीपीसी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान चूरू का भतीजा अर्जुन सिंह राठौड़ ने मार्शल आर्टस एण्ड स्पोर्टश एकेडमी सरदारशहर के माध्यम से थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक में प्रतियोगिता में भाग लेकर देश को स्वर्ण पदक दिलाकर जिले का नाम रोशन किया। अर्जुन सिंह राठौड के चूरू पहुंचने पर जिला कलेक्टे्रट में जिला प्रमुख हरलाल सारण, जिला कलेक्टर ललीत कुमार गुप्ता, एडीएम राकेश कुमार, सहित सैंकडो अधिकारी, कर्मचारी एंव जन प्रतिनिधियों ने माला शॉल एंव श्रीफल से समान कर खुशी जाहीर की।
