Archive Notice: This article was originally published on 19 अप्रैल 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

 लोकसभा क्षेत्र चूरू से प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया ने गुरूवार को मंडेलिया हाउस में शहर व देहात क्षेत्र से आये सैकड़ों लोगों के अभाव-अभियोग सुने तथा कांग्रेस पदाधिकारीयों से संगठनात्मक विषय में विचार विर्मश किया। कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया ने कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है, आने वाले चुनावों में देश भाजपा मुक्त हो जायेगा। मंडेलिया ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नितियों के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है, आम जनता में भारी रोष है। मंडेलिया ने कहा कि चूरू में अब तक जो भी विकास कार्य हुए है सब कांग्रेस सरकार की देन है भाजपा नेता झुठी वाह-वाही लेने का प्रयास कर रहे। चुनावों में भाजपा को सबक सिखायेंगे। नगर परिषद के पुर्व सभापति गोविन्द महनसरिया ने कहा कि शहर के अल्पसख्यंक, अनुसुचित जाति के वार्डो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कांग्रेस नेता आदुराम न्यौल ने कहा गांवो में समस्याओ का अम्बार लगा हुआ है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...