Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
शारदा विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान की ओर से दिव्यांग बालकों के लिए आयेाजित निशुल्क कृत्रिम अंग उपकरण वितरण कैंप में 163 दिव्यांग बच्चों को ट्राई सााईकिल, श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, सिपी चैयर, डीजी प्लेयर, स्मार्टकेन, बैसाखी, ब्रेलकीट आदि अतिथियों ने वितरित किये गये। कार्यक्रम प्रभारी अशोक सिंह शेखावत ने बताया कि भाजपा नेता विक्रम सिंह कोटवाद, सहायक निदेशिका मधु मेहरानियां, डीईओं मा. पितराम काला आदि ने दिव्यांग बालकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कानपुर एलिमको संस्थान के विशेषज्ञों ने इन उपकरणों के सदुपयोग के बारें में जानकारी दी।
