Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हाजी मकबूल मण्डेलिया ने कहा कि भाजपा सरकार भले ही कुंभकर्णी नींद में सोती रहे कांग्रेस इंसान तो क्या जानवर को भी भूख-प्यास से नहीं मरने देगी। मण्डेलिया ने चूरू देहात कांग्रेस की ओर से आयोजित मेरा बूथ मेरा गौरव यात्रा 6वें दिन तक एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व महानरेगा जैसी योजनाओं को कागजों में चलाने से गांवों के गरीब लोग पलायन करने के लिये मजबूर हो रहे है। मण्डेलिया ने बताया कि गहलोत की कल्याणकारी योजनाओं को याद करके लोगों की आंख में आंसू आ जाता है। मण्डेलिया ने बताया कि अधिकांश गांवों में पेयजल संकट बना हुआ है, चारे पानी के अभाव में पशुधन की भारी हानी हो रही है। लेकिन भाजपा जनता को डुबोने का जश्न मना रही है। मण्डेलिया ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
