Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाईड के तत्वाधान में पॉलीथिन उन्मुलन को लेकर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। सांसद राहुल कस्वा ने मैराथन दौड़ के धावकों हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मैराथन स्टेडियम से रवाना होकर बाबा वायर एण्ड केबल इन्डस्ट्रीज तक पहुंची। मैराथन के बाद आयोजित समारोह में सांसद ने विजेताओं को पारितोषिक वितरण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम श्वेता कोचर व समाजसेवी कपिल क्याल ने की। समारोह में बालिकाओं के लिए स्कीपिंग शाप ओर बालकों के लिए पुशअप काम्पीटिशन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सभी को पर्यावरण के प्रति सजग रह अपने शारीरिक स्वास्थ का ध्यान रखे। इस अवसर पर मैराथन व अन्य प्रतियोगिता में विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक माध्यमिक शिक्षा ओमप्रकाश फगेडिय़ा, सोमेश कुमार शर्मा भी अतिथि थे।
