Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
राजस्थान ग्राम सेवक संघ प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेशाध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एवं अन्य जिलों के जिलाध्यक्ष व मंत्री के आगमन पर राज्य सरकार की ओर से ग्रामसेवक का पदनाम ग्राम विकास अधिकारी करने के फलस्वरूप पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को 51 किलो की माला पहनाकर अभिनन्दन किया। इन्द्रमणी पार्क में ग्राम विकास अधिकारियों की सभा का आयोजन किया गया। सभा में जिलाध्यक्ष रामनिवास पूनिया के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी एंव अन्य जिला पदाधिकारियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
