Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सोती भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयपुर आगमन को लेकर जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरूवार को संपन्न हुई। बैठक में पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में चूरू लाभार्थी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। ये हम सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। सभी संबधित प्रकोष्ठों के प्रभारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी लेकर आज से समस्त व्यवस्थाओ में जुट जाए। बैठक को जिला प्रभारी ओपी महेन्द्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला ने भी संबोधित किया। बैठक में पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, तारानगर विधायक जयनारायण पूनिया, सुजानगढ़ विधायक खेमाराम मेघवाल, सभापति विजय कुमार शर्मा सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
