Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
शारदा विद्यालय में स्पेक्ट्रम एकेडमी की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में अतिथियों ने एकेडमी की प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसडीएम श्वेता कोचर ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आना होगा। क्योंकि आगे जाकर ये बालिकाएं शिक्षा के माध्यम से दो घरों का नाम रोशन करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सालय अधीक्षक डॉ.जेएन खत्री ने की। अतिथियों ने 65 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
