Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिले के समस्त नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी भर्ती-2018 के पात्र आवेदकों में से सफाई कर्मचारियों का चयन 27 व 28 जून 2018 को जिला परिषद सभाकक्ष में लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा। जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि 27 जून को प्रातः 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तारानगर नगरपालिका, दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक रतनगढ नगरपालिका, दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक सुजानगढ नगर परिषद, दोपहर 3.30 बजे से सायं 5 बजे तक राजलदेसर नगरपालिका एवं सायं 5 बजे से सायं 6.30 बजे तक सरदारशहर नगरपालिका के लिए सफाई कर्मचारियों की लॉटरी निकाली जायेगी। इसी प्रकार 28 जून को प्रातः 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रतननगर नगरपालिका, दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक राजगढ नगरपालिका, दोपहर 2 बजे से सायं 3.30 बजे तक छापर नगरपालिका, दोपहर 3.30 बजे से सायं 5 बजे बीदासर नगरपालिका एवं सायं 5 बजे से 6.30 बजे तक चूरू नगर परिषद के लिए सफाई कर्मचारियों की लॉटरी निकाली जायेगी।
