Posted inChuru News (चुरू समाचार)

ग्राम नैयांसर में मंगल कलश यात्रा में उमङी श्रद्धालुओं की भीड़

सरदारशहर, [ जगदीश लाटा ] ग्राम नैयासर में 25 अप्रैल से 1 मई तक गौ सेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा की मंगल कलश यात्रा ठाकुर जी मन्दिर से पूजा अर्चना से शुरू होकर गोगामेङ मन्दिर होते हुए श्रीकृष्ण परनामी गौ सेवा समिति कथा स्थल तक पहुँची। कलश यात्रा में सैकङों महिलाए माथे पर कलश लिए मंगल गीत गा रही थी। गोगामेङी के पास ग्राम वासियों द्वारा ठण्डे जल शरबत आदि की व्यवस्था की गयी। कलश यात्रा में नन्दराम चाहर सपत्नि माथे पर भागवत कथा लिए चल रहे थे। इनके साथ संत शंकरदास महाराज मीतासर गौशाला के भगत महाराज पं.लीलाधर सारस्वत दुर्गाराम पारीक मनीराम मांगीलाल मंगतूराम मघाराम किशनलाल बीरबल भगवानाराम जगदीश भंवरलाल हरिराम रामलाल निराणाराम शिवप्रसाद बजरंगलाल सुगनाराम दलीप भारत सहित बङी संख्या में ग्राम के गणमान्य व्यक्ति चल रहे थे। कथा में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पूनमचन्द तिवाङी ,सेवा निवृत्त विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक, सेवानिवृत्त थानेदार लालचन्द सारण, हनुमानाराम बगङिया इन्द्रसिह राठोङ मोहनलाल खोत मनफूल सारण जयसंगसर सहित बङी संख्या में आस पास के गांवों के लोग उपस्थित रहे। शंकरदास महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा में भागवत महात्म्य, गोकर्णोपाख्यान, परीक्षित का द्वारा म्रियमाण पुरुष का कर्तव्य सृष्टिक्रम, जङभरतोपाख्यान, वामन अवतार,गोवर्धन लीला, रूकमणी विवाह सहित कई मार्मिक विषयों पर व्याख्यानोंपदेश दिये। ग्रामवासियों द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं का हर्ष से स्वागत किया गया।