Archive Notice: This article was originally published on 28 मार्च 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

इसके बावजूद गणगौर मेले के लिए 9 लाख 50 हजार रुपए की निविदा निकाली गई, जो नियम विरूद्ध है। इस अतिरिक्त खर्च की नगरपालिका मंडल ने किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली, जिसका नगरपालिका सभागार में गणगौर मेले के लिए आयोजित सभा में उपस्थित पार्षदों द्वारा विरोध किया गया था। उसके बावजूद निविदा प्रक्रिया में अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से राशि खर्च की गई है, जिससे भ्रष्टाचार की बू आ रही है। अत: आप से निवेदन है कि उक्त निविदा प्रक्रिया में हुई धांधली प्रक्रिया की जांच करवाई जाए तथा निविदा में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार न हो, इसके लिए पारदर्शिता पूर्वक भुगतान करवाना सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन पर पार्षद राकेशकुमार, प्रतिपक्ष नेता लालचंद प्रजापत, निर्दलीय पार्षद मुखत्यार, अब्बास गौरी, भाजपा पार्षद प्रहलाद भार्गव, किरण कंवर, कांग्रेस पार्षद राजेश गहलोत, पुरूषोत्तम इंदौरिया, राजकुमार बबेरवाल, श्रवण माली, शशिकुमार गौड़, वीना कुमारी, कमलादेवी, मनोनीत पार्षद रामवीरसिंह राईका, जगदीशप्रसाद, जाहिदा, अनिल सियोता सहित कई पार्षदों के हस्ताक्षर हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...