Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चुरू,झुंझुनूं। चुरू में अतिरिक्त सीएमएचओ परिवार कल्याण पद पर कार्यरत डॉ भंवर लाल सर्वा का स्थानांतरण डिप्टी सीएमएचओ (परिवार कल्याण) पर हुआ है। संयुक्त शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी तबादला सूची में डॉ सर्वा का स्थानांतरण झुंझुनूं कर दिया गया। डॉ नरोत्तम जांगिड़ के पीजी में चले जाने के बाद झुंझुनूं में डिप्टी सीएमएचओ पद रिक्त चल रहा था। डॉ सर्वा मूल रूप से ग्राम कमालसर के रहने वाले हैं। डॉ सर्वा चुरू में 18 माह सीएमएचओ पद अपनी सेवाएं दे चुके है।
