Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कुमार अजय ने आपणी पाठशाला की गतिविधियों एवं नेहरा परिवार की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वास्तव में यही कार्य है, जिससे समाज के अंतिम छोर पर खड़़ा व्यक्ति लाभान्वित हो सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सच में वह शेरनी का दूध है, जिसे पीने वाला दहाड़ेगा। ऐसे में ये गरीब और निर्धन परिवारों के बच्चे भी पढ़-लिखकर एक दिन कामयाब होंगे और आपणी पाठशाला की सार्थकता साबित होगी। इस दौरान नेमीचंद जांगिड़, संजय दर्जी, सौरव नेहरा, अभय नेहरा, प्रियंका नेहरा, मुस्कान संस्थान के कोषाध्यक्ष अजय गोयल, उपाध्यक्ष सुमित गुर्जर, ओमप्रकाश, मुकेश मील, ताराचंद, अशोक, आदिल, चांद नाथ, सरोज, लोकेश, प्रमोद कुमार, विक्की शर्मा, कमल नैण, मनरूप बेनीवाल आदि मौजूद थे।
