Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चूरू ब्लॉक में संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों की ग्राम संघटन एवं क्लस्टर संघटन पदाधिकारियों के शक्तिकरण एवं क्षमतावर्धन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 24 जून (रविवार) को आर्दश विद्या मंदिर स्कूल, रतनगढ रोड़ चूरू में किया जायेगा। इस क्षमतावर्धन एवं सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन राजाविका के माध्यम से किया जायेगा।कार्यशाला का उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा सुबह 10 बजे किया जायेगा।
