Archive Notice: This article was originally published on 28 मार्च 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू, मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की योजना के तहत राज्य के 33 जिलों में खेलो इंडिया के सेंटर संचालित करने को लेकर भारतीय खेल प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के बीच चार साल के लिए एमओयू हुआ। भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक (प्रभारी) मणिकांत शर्मा व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. जी. एल. शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष पदमश्री डॉ. कृष्णा पूनिया ने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले में खेलो इंडिया के सेंटर बनने से ग्रास रूट से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तराशने में आसानी होगी। विभिन्न खेलों में खुलने वाले डे – बोडिर्ंग खेलों इंडिया सेंटरों पर योग्य एवं अनुभवी प्रशिक्षकों को लगाया जाएगा। साथ ही खेल उपकरण व संसाधन भी उपलब्ध करवाये जाएंगे। डॉ. कृष्णा पूनिया पूनिया ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रचलित खेलों में खेलो इंडिया के सेन्टर बनाये जा रहे हैं। हर सेंटर पर 10 से 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक व बालिका 30 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। पूनिया ने बताया कि अजमेर में बास्केटबॉल, चुरू में वालीबॉल, हनुमानगढ़ एथलेटिक्स, प्रतापगढ़ आर्चरी, बीकानेर साईक्लिंग, जयपुर वुशू, उदयपुर जूडो, कोटा बॉक्सिंग, झुंझुंनू एथलेटिक्स, जोधपुर फुटबॉल, झालावाड़ सॉफ्टबॉल, बांसवाड़ा आर्चरी, चित्तौड़गढ़ बॉस्केटबॉल, सवाईमाधोपुर फुटबॉल, जालौर बॉस्केटबॉल, बूंदी वालीबॉल, श्रीगंगानगर एथलेटिक्स, सिरोही हॉकी, भरतपुर सॉफ्टबॉल, बांरा हॉकी, भीलवाड़ा कुश्ती, डुंगरपुर आर्चरी, बाड़मेर बॉस्केटबॉल, पाली बैडमिन्टन, करौली कबड्डी, नागौर सॉफ्टबॉल, अलवर एथलेटिक्स, राजसमंद बॉस्केटबॉल, दौसा एथलेटिक्स, धौलपुर बैडमिन्टन, सीकर बॉस्केटबॉल व टोंक में कुश्ती खेल के लिए खेलों इंडिया का सेंटर स्थापित किया जाएगा।

यह मिलेगी सुविधा

प्रदेश के 33 जिलों में भारतीय खेल प्राधिकरण के अधीन खुलने वाले खेलों इंडिया सेंटर के लिए हर सेंटर को खेल मैदान, खेल उपकरण व सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए शुरूआत में पांच लाख रूपये दिये जाएंगे। इसके बाद प्रत्येक वर्ष पांच लाख रूपये खिलाड़ियों के लिए खेल किट, खेल मैदानों, खेल उपकरणों व सीसीटीवी कैमरों के रख-रखाव व प्रशिक्षक की सैलेरी के लिए प्रदान किये जाएंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...