Archive Notice: This article was originally published on 22 फ़रवरी 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

कोल्हापुर से शुरू हुई झांकी का समापन होगा दिल्ली में

रतनगढ़ के लिंक रोड पर दिखाई गई आज उक्त प्रदर्शनी

रतनगढ़ क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने जानी नेताजी की जीवनी

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अभिन्न अंग रहे नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती समारोह के अंतर्गत कोहलापुर से निकली झांकी बुधवार को रतनगढ़ पहुंची। इस मौके पर बोस के जीवन के बारे में पोस्टर एवं फोटो द्वारा जानकारी दी गई। वृत चित्र के माध्यम से नेताजी के जन्म से लेकर आजाद हिंद फौज की स्थापना एवं भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सहयोग की रौचक तरीके से जानकारी दी गई है। झांकी के संचालक दत्ता अशोक डाहले ने बताया कि केंद्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से देश के तीन अंचल में इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर दिखाए गए वृत चित्र के माध्यम से राष्ट्रप्रेम एवं कौमी एकता की अलख जगाई जा रही है। बुधवार की दोपहर शहर में लिंक रोड पर गैस एजेंसी के सामने प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका सैकड़ों लोगों ने अवलोकन किया। डाहले ने बताया कि 25 अक्टूबर 2022 को कोहलापुर से शुरू हुई इस प्रदर्शनी का समापन 31 मार्च को दिल्ली में होगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...