Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का वल्र्ड पुलिस गेम्स के लिए चयन हुआ है। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षक को हार्दिक बधाई देते हुऎ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।जिला स्टेडियम में कार्यरत एथलेटिक्स प्रशिक्षक संदीप कुमार स्वामी ने बताया की प्रवीण कुमार लम्बे समय से उनके पास प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है तथा भविष्य में इनको अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल मिलेगा, ऐसी आशा है।
