Archive notice This article was published on 18 May 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

चूरू जिले के राजलदेसर कस्बे में तरबूज से संदिग्ध झाग निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।

CMHO ने लिया तुरंत संज्ञान

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले पर तुरंत संज्ञान लिया।

उन्होंने एक विशेष खाद्य सुरक्षा टीम गठित कर जांच के लिए राजलदेसर भेजी।

उपभोक्ता के घर पहुंची टीम

CMHO के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतनलाल गोदारा अपनी टीम के साथ राजलदेसर पहुंचे।

टीम ने सबसे पहले उस उपभोक्ता मनोज कुमार शर्मा के घर पहुंचकर जांच की, जिन्होंने संबंधित तरबूज खरीदा था।

तरबूज का सैंपल लिया गया

खाद्य सुरक्षा टीम ने तरबूज का बारीकी से निरीक्षण किया, जिसमें लगातार झाग निकलने की बात सामने आई।

इसके बाद नियमानुसार तरबूज का सैंपल जब्त कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया गया।

15 से 20 दिन में आएगी रिपोर्ट

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतनलाल गोदारा ने बताया कि जांच रिपोर्ट अगले 15 से 20 दिनों में आने की संभावना है।

रिपोर्ट में झाग निकलने के कारण स्पष्ट होने के बाद विभाग आगे की कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई करेगा।

फल विक्रेताओं में मचा हड़कंप

मामले के सामने आने के बाद कस्बे के फल विक्रेताओं और मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय लोगों ने खाद्य पदार्थों की नियमित जांच और मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से फल और खाद्य सामग्री खरीदते समय सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।