Archive notice This article was published on 24 April 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

रतनगढ़, सुभाष प्रजापत चूरू जिले के राजलदेसर स्थित सीएचसी (कम्युनिटी हेल्थ सेंटर) की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल नजर आ रही हैं।

जहां सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का दावा कर रही है, वहीं धरातल पर मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।


450 OPD पर सिर्फ एक डॉक्टर

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में रोजाना करीब 400–450 मरीज (OPD) आते हैं।

लेकिन उन्हें देखने के लिए सिर्फ एक ही डॉक्टर उपलब्ध है।

इस कारण मरीजों को इलाज के लिए घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ता है


दवा काउंटर पर भी भारी अव्यवस्था

इलाज के बाद मरीजों को दवा लेने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

एक डिडिसी पर 2–3 कर्मचारियों की जरूरत होती है, लेकिन यहां एक ही व्यक्ति काम संभाल रहा है।


स्टाफ की लापरवाही भी बनी समस्या

स्थानीय लोगों का आरोप है कि:

इसको लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी भी हो चुकी है।


संविदा स्टाफ भी समय पर नहीं आता

डिडिसी फार्मासिस्ट के अनुसार:

“डिडिसी हेल्पर संविदा पर है, लेकिन वह समय पर नहीं आता। 400 से ज्यादा ओपीडी में एक फार्मासिस्ट से काम संभालना मुश्किल हो रहा है।”

हेल्पर के न आने से दवा वितरण में और देरी होती है।


प्रशासन तक नहीं पहुंच रही आवाज?

कई बार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के बावजूद व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं दिख रहा।

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या आमजन की समस्याएं प्रशासन तक सही तरीके से पहुंच रही हैं?