Archive Notice: This article was originally published on 6 जुलाई 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

शुक्रवार को विश्व सनातन संघ के द्वारा मंदसौर म.प्र. रेप पीडि़ता को न्याय दिलाने एवं दोषी को फांसी की सजा दिलवाने के लिए, उपखंड अधिकारी संजू पारीक को राजस्थान मुख्यमंत्री के नाम विश्व सनातन संघ के जिलाध्यक्ष योगेश मण्डगिरा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बढ़ती बलात्कार की घटनाओ को रोकने के लिए फांसी की सजा आवश्यक है। संघ इसकी कड़ी निन्दा करता है। तहसील अध्यक्ष हेमन्त शर्मा ने बताया कि ऐसी घटनाओं के विरोध के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए एवं न्याय की मांग करनी चाहिए। ज्ञापन में गौ रक्षक समिति के अध्यक्ष विजय चौमाल, सांवरिया गौ भक्त के रामावतार शर्मा, प्रकाश हरलवानी, छात्र नेता विक्रम सैन, पार्षद प्रदीप सैनी, प्रकाश भुढ़ाढऱा, अमित टाक, शंकर शर्मा, अभिषेक व्यास आदि के हस्ताक्षर मौजुद थें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...