Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
तारानगर विधायक जयनारायण पूनिया के सुपुत्र एडवोकेट चरणसिंह पूनिया की तृतीय पुण्यतिथी पर बुधवार को विभिन्न अस्पतालों में रोगियों को फल वितरित कर मोक्षभूमि गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया गया। पूनिया की पुण्यतिथी पर शिक्षक नेता मनोज पूनिया, दलीप पूनिया, डॉ अमित सिहाग आदि ने राजकीय रैफरल चिकित्सालय, सोनी नर्सिंग होम, जैन अस्पताल, रोहिला नर्सिंग होम आदि में जाकर रोगियों को फल वितरित किये तथा मोक्षभूमी गौशाला में जाकर गायों को गुड़ खिलाया गया। इससे पूर्व सुबह भव्य इण्डेन गैस एजेन्सी में पूनिया के चित्र पर पुष्प् अर्पित कर मौन धारण कर श्रदाजंली अर्पित की गई।
