Archive notice This article was published on 04 May 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

चूरू जिले के सादुलपुर नगर में सार्वजनिक शौचालयों की खराब स्थिति को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
सोमवार शाम रेलवे स्टेशन रोड पर दुकानदारों और वाहन चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

महेंद्र कालीरावना के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में लोगों ने
नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और “पालिका मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

तीन महीने से नहीं हुई सफाई

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पोस्ट ऑफिस के पास स्थित सार्वजनिक शौचालयों की पिछले तीन महीनों से सफाई नहीं हुई
इस कारण शौचालयों की हालत बेहद खराब हो गई है और वहां जाना भी मुश्किल हो गया है।

दुर्गंध से दुकानदार और राहगीर परेशान

शौचालयों से आने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदार और वाहन चालक दिनभर परेशान रहते हैं।
स्थिति इतनी खराब है कि लोग खुले में पेशाब करने को मजबूर हो रहे हैं।

पोस्ट ऑफिस आने वाले लोगों को भी परेशानी

पास में स्थित पोस्ट ऑफिस में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं।
महिला और पुरुष दोनों को गंदगी के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तत्काल सफाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका से मांग की है कि
पोस्ट ऑफिस के पास स्थित शौचालयों की तुरंत सफाई करवाई जाए

इस दौरान सुनील पूनिया, लियाकत अली, सुरेश पुनिया, भूपेंद्र शीशपाल, शिव कुमार, संजू, रतन अग्रवाल, विनोद पुनिया सहित कई लोग मौजूद रहे।