तारानगर, चूरू। तारानगर के सरदारशहर रोड स्थित एक निजी लकड़ी की फैक्ट्री में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेज होने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फैक्ट्री में लकड़ी का सामान होने के कारण आग के तेजी से फैलने की बात सामने आ रही है। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में भी चिंता फैल गई।
फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
आग लगने का कारण और नुकसान स्पष्ट नहीं
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ, इसका भी अभी आकलन नहीं किया जा सका है।
आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान और आग लगने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
