Archive Notice: This article was originally published on 1 फ़रवरी 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] केंद्रीय आम बजट 2023 बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश कर दिया है. आम बजट पेश होने पर क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि बजट सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी साबित होगा | मुझे पूर्ण विश्वास है कि देश की आर्थिक स्थिति भी इस बजट के माध्यम से मजबूत होगी | वित्त मंत्री ने जो बजट पेश किया है उससे समाज के सभी तबकों को फायदा होगा | आमजन को टैक्स में राहत दी गई है अब सात लाख से कम आमदनी वालों को कोई टैक्स नही लगेगा | बजट के माध्यम से किसानों एवम गरीबों को भी लाभ दिया गया है | मुझे लगता है कि एक विशेष विजन बनाकर केंद्र सरकार ने बजट पेश किया गया है जिससे की सभी को इसका लाभ मिल सकें | महिलाओं की सुरक्षा एवम सेविंग को लेकर जो प्रावधान बजट में किया गया है वह काबिले तारीफ़ है महिला सम्मान बचत योजना से देश की महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा | महर्षि ने कहा कि केंद्र का आम बजट देश के हर वर्ग के सर्वागीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा |

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...