Archive Notice: This article was originally published on 25 मार्च 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने पुसाराम गोदारा के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। रतनगढ़ के संगम चौराहा पर हाइवे को जाम कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर अपना विरोध जताया तथा कुछ देर के लिए हाइवे को जाम भी किया। इस दौरान राहुल गांधी के पक्ष में नारेजाबी भी की गई। पुसाराम गोदारा के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विमुक्त घुमंतू अर्द्ध घुमंतू कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार के सदस्य रामवीरसिंह राईका एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरविंद चाकलान ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाही चल रही है। राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द कर दी गई। प्रधानमंत्री इस तानाशाही से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी मात्रा में लोगों का समर्थन मिला था। जिससे देश की भाजपा सरकार बौखला गई है और नए-नए हथकंडे अपनाकर राहुल गांधी के द्वारा उठाई जाने वाली सच्चाई की आवाज को दबाना चाहती है। केंद्र सरकार राहुल गांधी के द्वारा पूछे गए अडानी के सवालों का आज तक जवाब नहीं दे पाई है और प्रधानमंत्री अपने चहेते और दोस्तों को लाभ देकर देश को लूटने में लगे हैं। इस सच्चाई को उजागर करने वालों की आवाज दबाना चाहती है, जिसे कभी सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर संदीप सिंह भोजासर , नवीन वर्मा, मुख्तयार अहमद, मोहम्मद अब्बास गोरी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...