Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सोशल मीडिया पर तुरंत आने लगे भूकंप को लेकर गुदगुदाने वाले कमेंट
चूरू,[सुभाष प्रजापत ], झुंझुनू, सोने की तैयारी कर रहे लोगों को कल रात आए भूकंप ने भयभीत करते हुए हड़बड़ा कर खड़ा कर दिया। जैसे ही लोगों को आभास हुआ कि भूकंप आया है। लोग भागकर घरो से बाहर निकलने लगे। मोहल्लो में इकट्ठे होकर एक दूसरे से अपने अनुभव साझा किए। वहीं अपने संबंधियों को फोन करके उनकी कुशल क्षेम भी पूछी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में इसका केंद्र बताया जा रहा है। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई है और यह भूकंप के झटके उत्तर भारत मध्य भारत सहित लंबे भाग में महसूस किए गए। शेखावाटी के सीकर चूरू झुंझुनू तीनों जिलों में ही भूकंप के झटके महसूस किए गए। झुंझुनू में 10:20 के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए। चूरू के रतनगढ़ में मंगलवार रात 10:22 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों ने टेबल पंखो खिड़कियों को हिलता हुआ देखा एवं चक्कर महसूस किए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी है झटके महसूस किए गए। इसके बाद लोगो ने एक दूसरे को फोन करके हालचाल भी पूछे। वही बहुत से लोगो का कहना था कि इस बार आए भूकंप के झटके तेज थे। वही देर रात तक दहशत के चलते लोगो के आँखों से नींद भी दूर रही। वही सोशल मीडिया पर भूकंप के थोड़ी देर बाद आने लगे भूकंप को लेकर गुदगुदाने वाले लोगो के कमेंट। इसमें सर्वाधिक चर्चित यहाँ रहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नए बनाए गए जिलों को कर रहे है सेट।
