Video News – यह कैसी शर्मनाक लापरवाही ? गणतंत्र दिवस पर तिरंगे का अपमान, ग्रामीणों में आक्रोश

गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के अपमान पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फहराए गए तिरंगे से जुड़ा है मामला

तिरंगे के अपमान की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। सूचना मिलने पर विभाग ने तिरंगे को नीचे उतार दिया।

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] पड़िहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को फहराया गया तिरंगा हवा के झोंके से नीचे गिर गया। इस घटना को लेकर कस्बे के लोगों ने अपना आक्रोश भी जताया। तिरंगे के अपमान की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। सूचना मिलने पर विभाग ने तिरंगे को नीचे उतार दिया। मामले के अनुसार सीएचसी में बुधवार की सुबह गणतंत्र दिवस पर केंद्र प्रभारी मीनाक्षी खीचड़ ने तिरंगा फहराया था। दोपहर के समय तिरंगा स्तम्भ सहित हवा के झोंके से नीचे गिर गया, लेकिन कर्मचारियों ने इस घटना की ओर ध्यान नहीं दिया। जब लोगों ने तिरंगे के अपमान पर अपना आक्रोश जताया, तो विभाग ने आनन-फानन में तिरंगा नीचे उतरवाकर रख दिया। ऐसी लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के लिए हम यही कहना चाहेंगे कि यह वही तिरंगा है सेना के जवानों के भले ही प्राण चले जाएं लेकिन उन्होंने यह तिरंगा कभी अपने हाथो से छूटने नहीं दिया। लेकिन स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर भी आप तिरंगे झंडे को लेकर जिम्मेदार नजर नहीं आ रहे हो तो यह एक भारतीय होने के नाते आपके लिए बहुत ही शर्मनाक मामला है।