Posted inChuru News (चुरू समाचार), आज का क्राइम न्यूज़ - ताज़ा आपराधिक घटनाओं की खबरें | Crime News Today in Hindi

चूरू में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जिला मुख्यालय की बादशाह कॉलोनी में 45 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म और उसके बाद बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर चार महीने तक देहशोषण करने के आरोपी साबीर खां को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीडिता द्वारा महिला थाने में मामला दर्ज करवाये जाने के तीन घण्टे बाद ही महिला की निशानदेही पर दबिश देते हुए महिला थाना पुलिस टीम ने आरोपी को शराब ठेके से दबोचा। गिरफ्तार आरोपी सबीर खां को कोर्ट में पेश किया जायेगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने करीब नौ महीने पहले बादशाह कॉलोनी में मकान खरीदा था। उस समय उसकी साबीर खां से जान पहचान हो गई। इसके बाद आरोपी का उसके घर आना जाना शुरू हो गया। 30 मार्च को वह घर पर अकेली थी। उस समय आरोपी उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने ये बात किसी को बताने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर पिछले चार महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।