पिलानी (झुंझुनूं)। आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत पुलिस थाना पिलानी ने काजड़ा में जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

तालाब बगीची में ताश पर लग रहा था दांव

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि काजड़ा स्थित तालाब बगीची में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

टीम ने मौके से चार आरोपियों को डिटेन किया।

30 हजार रुपए और 52 ताश के पत्ते जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने के लिए दांव पर लगाई गई 30 हजार रुपए की नकदी बरामद की।

इसके अलावा मौके से 52 ताश के पत्ते भी जब्त किए गए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

मामले में अनुसंधान जारी है।

ये चार आरोपी गिरफ्तार

पिलानी थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई

  • मुकेश, पुत्र महावीर, उम्र 40 वर्ष, निवासी काजड़ा।
  • सुभाषचंद, पुत्र संतोष कुमार, उम्र 50 वर्ष, निवासी काजड़ा।
  • दलीप सिंह, पुत्र जमनाराम, उम्र 42 वर्ष, निवासी भगीना।
  • विकाश, पुत्र नागरमल, उम्र 37 वर्ष, निवासी काजड़ा।

चुनाव से पहले अवैध गतिविधियों पर नजर

पुलिस ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों, जुआ और सट्टे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की इस कार्रवाई को इसी अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर निगरानी लगातार जारी है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...