IAS Ayushi Pradhan Success Story : बता दे कि आयुषी की कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है, जो देर से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू करते हैं. लेकिन खुद की तैयारी पर भरोसा रखते हैं. UPSC की परीक्षा देश में सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इस परीक्षा को पास करने के लिए दिन-रात की कड़ी मेहनत लगती है. आज हम आपको एक ऐसी ही महिला अधिकारी के बारे में बता रहे है जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के UPSC की परीक्षा को पास करके IAS अधिकारी बनी.
आयुषी ने UPSC परीक्षा के लिए किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया बल्कि सेल्फ स्टडी (UPSC Exam Preparation With Self Study) पर फोकस किया.
बहुत ही कम लोग होते है जो इस परीक्षा को पास करके IAS-IPS अधिकारी बनते है। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला अधिकारी के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने 3 बार UPSC की परीक्षा दी। हम बात कर रहे है IAS आयुषी प्रधान की।
IAS आयुषी के पिता एक बैंक में कर्मचारी
आयुषी ओडिशा के बारीपदा की रहने वाली है। आयुषी का जन्म 02 दिसंबर, 1997 को हुआ था। आयुषी के पिता एक बैंक में कर्मचारी है और उनकी मां गृहिणी है।
आयुषी एक मिडिल क्लास फैमिली से आती है। आयुषी का सपना था कि वो अपनी कुछ अलग से पहचान बनाए। आयुषी को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। Success Story
10वीं में उन्होंने 93.5% अंक हासिल किए
जानकारी के लिए बता दे कि आयुषी ने 10वीं की पढ़ाई बारीपदा के सेंट ऐन्स कॉन्वेंट स्कूल से की और 10वीं में उन्होंने 93.5% अंक हासिल किए। उसके बाद आयुषी ने भुवनेश्वर के मदर्स पब्लिक स्कूल से 12वीं कक्षा को पास किया।
उसके बाद आयुषी ने भुवनेश्वर के सीईटी(CET) यानी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग करने के बाद आयुषी ने एक प्राइवेट कंपनी में जॉब भी की।Success Story
जॉब करने के साथ-साथ आयुषी ने MBA की पढ़ाई भी शुरू कर दी। उसके बाद आयुषी ने UPSC की तैयारी शुरू कर दी। तैयारी करने के बाद आयुषी अपने पहले प्रयास में इंटरव्यू राउंड तक पहुंच गई, लेकिन 13 नंबरों से आयुषी परीक्षा में असफल रही।
उसके बाद फिर से परीक्षा की तैयारी की और दूसरे प्रयास में 334वीं रैंक को हासिल किया और वो इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (IDES) में अधिकारी बनी।
लेकिन अभी भी आयुषी ने हार नहीं मानी और तीसरी बार UPSC की परीक्षा दी और 2023 में 36वीं रैंक को हासिल किया। आयुषी को UPSC में IAS अधिकारी बन गई। Success Story