Posted inEducation News (एजुकेशन समाचार)

Haryana School Timing Change : हरियाणा के स्कूलों में ठंढी के चलते आज से बदला स्कूलों का समय, अब हर रोज रहेगा यह टाइम टेबल

Haryana School Timing Changed : हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि प्रदेश में मौसम के बदलाव को मध्यनजर रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है।

जानकारी के लिए बता दे कि प्रदेश में पिछले दिनों कि बारिश से मौसम में सुबह शाम ठंढ दस्तक देने लगी है। ऐसे में मौसम में बदलाव को देखते हुए दोहरी पाली (डबल शिफ्ट) में संचालित सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। बता दे कि नया शेडूअल आज से लागु हो गया है जो इस प्रकार रहने वाला है।

इस प्रकार रहेगा हरियाणा के स्कूलों में शेडूअल

दोपहर के बाद लगने वाली शिफ्ट दोपहर 12:40 बजे शुरू होंगी, जबकि शाम 05:15 बजे छुट्टी कर दी जाएगी।

अन्य सभी स्कूलों के समय में 15 नवंबर से बदलाव होगा।

एकल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों का समय

जानकारी के लिए बता दे कि प्रदेश में एकल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों का समय अगले महीने से यानि नवम्बर से सुबह 09:30 बजे से दोपहर बाद 03:30 तक रहेगा। जबकि डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सबुह 07:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।