Archive Notice: This article was originally published on 14 जनवरी 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

मुकुंदगढ़, गांवों के बच्चों को मकर संक्रांति पर नवलगढ विधायक राजकुमार शर्मा की और से पतंग वितरित करवाने से बच्चों में त्योंहार का उत्साह दुगुना हो गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाहरसिघाणी में आज मकर संक्रांति के दिन विद्यार्थियों को विधायक शर्मा की तरफ से पतंगों का वितरण समारोहपूर्वक किया गया।पतंग वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एपीसी कमलेश तेतरवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और त्योहार हमें हमेशा आपसी सद्भाव व भाईचारे का संदेश देते हैं, विधायक की तरफ से बच्चों को पतंग वितरित करवाना उनका बच्चों के प्रति स्नेह दर्शाता है। प्रधाणाचार्य विनोद शर्मा की तरफ से स्टाफ सदस्यों व ग्रामीणों को घेवर खिला कर बधाई दी गयी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद शर्मा,सरपँच प्रतिनिधि विद्याधर गुरावा, पँचायत समिति सदस्य कमल किशोर महला,स्टाफ सदस्य राकेश कुमार,श्रवण कुमार,राज्यश्री ,सीपी सैनी,प्रेमप्रकाश,मनीषा,प्रीति,नेमीचंद,अंजू महला,सरिता महला ग्रामीण धीरज शर्मा,पवन महला,अशोक शर्मा,मूलचंद सैनी,रामप्रताप शर्मा,महावीर महला भी उपस्थित रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...