Archive Notice: This article was originally published on 14 फ़रवरी 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

बगड़, ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आज अभिभावक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी, प्रधानाचार्य किरण सैनी एवं समस्त उपस्थित अभिभावकों ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन कर किया। उपस्थित सभी अभिभावकों का तिलक अर्चन कर एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया l कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं गायन एवं नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की l विवान डूडी को बेस्ट स्काउट, कनिष्का शेखावत को बेस्ट गाइड,आयुष को बेस्ट योगा बॉय तथा छवि को बेस्ट योगा गर्ल के सर्टिफिकेट वितरित किए गए I इनके अलावा नीट एंड क्लीन विद्यार्थियों के 3 तथा हाईएस्ट अटेंडेंस वाले 5 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। स्कूल इंटर हाउस स्पोर्ट्स कंपटीशन के 15 सर्टिफिकेट एवं मेडल छात्र छात्राओं को वितरित किए गए l कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने पिछले वर्षों से लगातार एकेडमिक एवं नॉन एकेडमिक के क्षेत्र में विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में अवगत करवाते हुए छात्र छात्राओं को संस्कारों के साथ अपने अभिभावकों, बड़े बुजुर्गों एवं अध्यापक अध्यापिकाओं के मार्गदर्शन में सही दिशा में आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अभिभावकों समस्त स्कूल स्टाफ एवं छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया l

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...