Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Anjali Raghav and Pawan Singh controversy : पिछले साल विवाद के बाद अब पवन सिंह और अंजलि राघव के बिच चल रहे चर्चित मामले में नया मोड आ गया है ।
बता दे की अंजलि राघव गुरुवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग के समक्ष पेश हुईं और अपना बचाव किया और पवन सिंह को उनकी गलती के लिए माफ कर दिया।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि भले ही पवन सिंह को माफ कर दिया गया है, लेकिन मामले में तीन लोगों के नाम सामने आए हैं।
मिडिया को दी जानकारी
मीडिया से बात करते हुए, रेणु भाटिया ने कहा कि पवन सिंह और अंजलि राघव के बीच विवाद सुलझा लिया गया है।
पवन सिंह ने माफी मांग ली है और अंजलि ने भी माफ कर दिया है, लेकिन अंजलि अभी भी कहती है कि गायिका की पीआर टीम के कुछ लोग आज उसे परेशान कर रहे हैं और उसे बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं।
।
उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ अंजलि राघव को ही न्याय दिलाना नहीं है,
बल्कि हर महिला और लड़की को न्याय दिलाना है, जो भले ही काम कर रही है या फिर घर संभाल रही है।
वहीं, बादशाह को समन भेजने और न पेश होने के सवाल पर रेणु भाटिया ने कहा कि भले ही बादशाह समन पर पेश नहीं हुए,
लेकिन उन्होंने इस मामले में जमानत ली है। हम तब तक कार्रवाई बंद नहीं करेंगे जब तक खुद बादशाह से बातचीत नहीं कर लेते हैं।
पिछले साल लखनऊ में एक स्टेज शो के दौरान हुई घटना के बाद सिंह की सोशल मीडिया टीम के सदस्यों ने उनके वीडियो और तस्वीरों को भ्रामक तरीके से प्रसारित किया था।
अंजली राघव
गलत वीडियो का आरोप
इससे पहले अंजलि राघव ने मीडिया से कहा था कि उनकी टीम के कुछ लोगों ने उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश की है और इस मामले का पवन सिंह से कोई लेना-देना नहीं है।
मामला पवन सिंह के नहीं बल्कि उनकी टीम के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इंसीडेंट के बाद पवन सिंह ने माफी मांगी और मैंने माफ भी किया, लेकिन उनकी टीम के कुछ लोगों ने ऐसे वीडियो बनाए जो बिल्कुल भी सही नहीं थे।
पहले मुझे उन लोगों का नाम नहीं पता था, लेकिन यह पता था कि वे पवन सिंह की टीम के साथ जुड़े हैं।
