Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
इस मौके पर मुंबई में एक वेब सीरीज ”दिल नवाजी” का भी मुहूर्त भी किया गया । जिसके लेखक प्रणव वत्स हैं । निर्माता निरंजन सिन्हा द्वारा बनाये जा रहे इस वेब सीरीज के निर्देशक हैं माधव एस राजपूत । इस मुहूर्त के मौके पर बॉलीवुड के जाने माने हास्य कलाकार सुनील पॉल ,राज प्रेमी, श्रेया नविन ,ताहिर कमाल खान ,संजय भूषण पटियाला, श्याम शर्मा ,कमर हाज़ीपुरी और हेमंत कुमार के साथ बहुत सारी सेलिब्रिटी ने अपनी शुभकामनाएं पूरी टीम को दिया । निर्माता निरंजन सिन्हा का यह पहला ही प्रोजेक्ट है जिसके बारे में निरंजन सिन्हा ने बताया कि इसके स्क्रिप्ट का काम प्रणव वत्स बेहद संजीदगी से कर रहे हैं , और वे ही इस वेबसिरिज मे लीड एक्टर की भूमिका भी निभाने वाले हैं । बाकी कलाकारों का चयन भी जल्द ही किया जाएगा । प्रणव वत्स ने प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए बताया कि स्क्रिप्ट का काम फाइनल होते ही इसके शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी जाएगी । यह वेबसिरिज एक बेहद ही रोमांटिक विषय वस्तु के साथ बनाया जा रहा है जिस को पांच एपिसोड में बनाया जा रहा है । इसके प्रचार प्रसार का जिम्मा संजय भूषण पटियाला का है।
