Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
धर्मेंद्र के लिए दुआ कर रहे हैं लोग
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की हालत नाजुक हो चुकी है। फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने बताया कि एक्टर ठीक है और उम्मीद है कि जल्द ही डिस्चार्ज हो जाए।
8 दिसंबर 2025 को वे 90 साल के हो जाएंगे. इस साल अप्रैल में धर्मेंद्र की आंख का ग्राफ्ट ऑपरेशन हुआ था। धर्मेंद्र ने 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था।उन्होंने ‘अनपढ़’, ‘बंदिनी’, ‘अनुपमा’ और ‘आया सावन झूम के’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया था।
इन हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं धर्मेंद्र
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने ‘शोले’, ‘धरम वीर’, ‘चुपके चुपके’, ‘मेरा गांव मेरा देश’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में उन्होंने लीड रोल किया। हाल ही में वे शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए।
