Archive Notice: This article was originally published on 22 जुलाई 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर, [लिखा सिंह सैनी ] खातीपुरा जयपुर की एक मध्यमवर्गीय राजपूत परिवार की रतन चौहान आज एक बड़ा नाम बन चुकी हैं और छोटे वीडियो देखने वाले सभी लोग उन्हें जानते हैं। रतन के कपड़े और उनका लुक लोगों को कंफ्यूज कर देता है कि वो लड़का है या लड़की। रतन ने इसी कंफ्यूजन के चलते सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साथ ही उनके वीडियो काफी दिलचस्प होते हैं और इसलिए लोग उनसे बड़ी तेजी से जुड़ रहे हैं। रतन एक लड़की है , हालाँकि उसकी जीवनशैली लड़कों जैसी हैबी.कॉम तक शिक्षा प्राप्त कर चुकी रतन चौहान एक संगीत कलाकार हैं रतन चौहान को आज सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में जाना जाता है। वैसे तो उन्हें म्यूजिक और डांस का शौक पहले से ही था, लेकिन उन्हें पहचान टिकटॉक के आने के बाद मिली।

रतन के इंस्टाग्राम पर दो मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम के अलावा उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिस पर वह गाने अपलोड करती हैं। रतन अपने गाने खुद लिखती हैं, गाती हैं और उनमें खुद एक्टिंग करती हैं।

शुरुआत में वीडियो बनाती थी तो उसके पिता उसे डांटते थे। पिता की डांट से बचने के लिए रतन छुप छुप कर वीडियो बनाती है। शुरुआत में रतन के कई वीडियो वायरल हुए जिससे उन्हें और वीडियो बनाने की प्रेरणा मिली। कुछ दिनों बाद रतन के वीडियो लाखों में जाने लगे, उन्हें पहचान मिलने लगी और लोग उनके घर आने लगे। यह सब देखकर रतन के पिता को अहसास हुआ कि उनकी बेटी कुछ गलत नहीं कर रही है। उन्हें पता चला कि सोशल मीडिया पर अच्छा करियर है और इस वजह से उन्हें अच्छा सपोर्ट भी मिलने लगा। इसके बाद वह प्रोफेशनली वीडियो बनाने लगीं। उनके वीडियो अच्छे आते थे लेकिन लोग उनके वीडियो देखकर सोचते थे कि लड़का है या लड़की। इस भ्रम को दूर करने के लिए वह उस वीडियो को बार-बार देखता और वीडियो वायरल हो जाता।
लेकिन लोगों के मन में यह सवाल हमेशा आता है कि रतन लड़की है या लड़का और शायद इसकी वजह उनका रहन-सहन है। लेकिन रतन एक लड़की है, बस उसका लुक लड़के जैसा है।रतन चौहान की करणी फैशन नाम से एक कपड़े की दुकान है , जहां आपको लड़के और लड़कियों दोनों के लिए कपड़े और अन्य फैशन आइटम मिलते हैं।रतन के परिवार में 3 लोग हैं, उसकी माँ, उसका एक छोटा भाई कुलदीप सिंह और रतन। रतन चौहान के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनका निधन हो गया है। रतन अपने परिवार की ज़िम्मेदारियां संभाल रही हैं। ज़ीरो बैलेंस से आज रतन लाखों कम रही है अपनी मेहनत और लगन से, बेटियां बोझ नहीं है जीवन का आधार।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...