Posted inEntertainment News (मनोरंजन न्यूज़)

Haryanvi Song : यार तेरा चेतक पे चले…हरियाणवी गाने पर Sapna Choudhary ने हिला दिया राजस्थान से यूपी बिहार, उड़ते नोट देख एकटक देखती रह गईं डांसिंग क्वीन

Haryanvi Song : सपना चौधरी न केवल हरियाणा में प्रसिद्ध हैं। बल्कि देश दुनिया में इनके फैंस है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि सपना अब अखिल हरियाणवी सुपरस्टार हैं। वह हरियाणवी रागनी को एक अलग स्तर पर ले गई है। वह अक्सर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में स्टेज शो करती हैं, लेकिन जब वह एक नए शहर में आती हैं तो माहौल शानदार होता है, आज हम आपके लिए ऐसा ही वीडियो लेकर आये है जो भी आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।

जानकारी के अनुसार बता दे कि यह वीडियो यूट्यूब पर sonatek punjabi ने 6 साल पहले सपना का यह डांस वीडियो जारी किया था। इस वीडियो को अभी तक 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दे कि हरियाणवी गाने पर साढ़े 3 मिनट के इस डांस वीडियो में सपना चौधरी उत्तराखंड के बाजपुर में मंच पर हैं। वह पहली बार यहाँ आई थी, इसलिए दीवानों का क्रेज देखने लायक है। ऊपर से, उन्होंने राज मनवर का गीत ‘यार तेरा चेतक पे चले’ चुना है, जो लोगों को नाचने पर मजबूर करता है।

सपना चौधरी मंच पर आकाश जांगिड़ और विराज बंधु की धुन पर नाचती नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में एक पल है जब वहां मौजूद लोग सपना पर नोट्स बरसाना शुरू कर देते हैं। यह सब इतना होता है कि सपना खुद भी नाचना बंद कर देती है और एक पल के लिए यह सब देखने लगती है।