Posted inGeneral News

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम बूथ संपर्क अभियान की शुरूआत

सूरजगढ़ में

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व मे आज कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी बूथ 51 पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम बूथ सम्पर्क अभियान की शुरूआत की। कार्यकर्ताओ द्वारा घर घर संपर्क कर मेरा परिवार भाजपा परिवार के स्टिकर व भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्य के पत्रक दिए जाएंगे। सम्पर्क में अनुज कानोड़िया, अनिल शर्मा, रोहिताश गोदारा, डूंगरमल नायक, देवकीनंदन सैनी, विशाल नायक समेत काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।