Posted inGeneral News

Kal Ka Mousam : राजस्थान से लेकर दिल्ली-NCR में हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ घना कोहरा, उत्तर-भारत में शीतलहर का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam : राजस्थान, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की सर्दी और धुंध से लोगों हाल बेहाल होने वाला है। बता दे कि सुबह सुबह धुंध तो दोपहर को शीतलहर से लोग घरों पर दुबकने के लिए मजबूर हो गए है। वहीँ IMD के नए अपडेट के मुताबिक कल यानी बुधवार को उत्तर-भारत में शीतलहर ( Coldwave Alert ) का असर तेज होने की उम्मीद है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के द्वारा ताजा अपडेट के अनुसार 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में सुबह के समय घना कोहरा आपका रास्ता रोकने वाला है। आलम यह रहेगा कि कई राज्यों में विजिबलिटी शून्य तक रहने वाली यही। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में शीतलहर ( Coldwave Alert ) और शीत दिवस की स्थिति बन सकती है।

राजस्थान , हरियाणा में कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा

राजस्थान के साथ साथ उसके पडोसी राज्य हरियाणा में भी अधिकतर इलाकों में लगातार कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य के अनेक इलाके शीतलहर ( Coldwave Alert ) की चपेट में हैं और राजधानी जयपुर सहित 20 जिलों के स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आने और घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

वहीँ हरियाणा राजस्थान के सभी जिलों में मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आने वाले दिनों में अनेक जगह सुबह के समय घना कोहरा और शीत दिवस दर्ज होने की संभावना है। इसके साथ ही आगामी एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होने एवं राज्य के उत्तरी भागों में शीतलहर चलने की संभावना है।

जम्मू और कश्मीर में कल 7 जनवरी को कल भी तापमान माईनस में रहने वाला है। आगामी 20 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर में किसी बड़े वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (western disturbance) का असर होने की संभावना नहीं है, जिसका मतलब है कि कम से कम 20 जनवरी तक भारी बर्फबारी की उम्मीद कम है।

तमिलनाडु, केरल भारी बारिश की चेतावनी

तमिलनाडु में 8 और 9 जनवरी को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश की चेतावनी ( Heavy Rain Alert) जारी की गई है।

हिमाचल प्रदेश में, स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 7 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों में हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश के लोग भीषण ठंड का सामना कर रहे हैं।

बिहार में कल मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अपडेट के अनुसार 7 जनवरी तक कई जिलों में घने कोहरे की आशंका जताई है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जैसे उत्तर और उत्तर-पूर्वी जिलों में घना कोहरा छाने की पूरी संभावना है। बता दे कि कोहरे के चलते यातयात पूरी तरह से प्रभावित हो सकता है। वहीँ ट्रेनों पर भी मौसम का सैर दिखने वाला है।