Posted inव्यवसाय

Aaj Sone Ka Bhav : भाई दूज को सोने की कीमतों में फिर गिरावट, जानें आज देश के 10 बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट

Gold Rate Today 23 october 2025: आज भाई दूज कि सुबह लोगों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी सामने आ रही है। बता दे कि 23 अक्टूबर को भाई दूज के मौके पर देश में सोने की कीमत में गिरावट है। ऐसा पिछले 4 दिन से हो रहा है जब सोने कि कीमतों में गिरावट दर्ज कि गई है। बता दे कि इस महीने सोने कि कीमतें लगातार बढ़ोतरी अपने पीक पर थी। लेकिन दिवाली से गोल्ड कि कीमतों में गिरावट दर्ज कि जा रही है। आज राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 126030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 22 कैरेट गोल्ड का भाव भी टूटा है।

साथ ही चांदी कि चमक भी एकबार फिर से फीकी पड़ी है। देश के 10 बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, चांदी का भाव किस स्तर पर है, आइए जानते हैं…

दिल्ली में आज सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 126030 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 115540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता लेटेस्ट गोल्ड रेट

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 115390 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 125880 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

  • शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
  • दिल्ली 115540 126030
  • मुंबई 115390 125880
  • अहमदाबाद 115440 125930
  • चेन्नई 115390 125880
  • कोलकाता 115390 130850
  • हैदराबाद 115390 125880
  • जयपुर 115540 126030
  • भोपाल 115440 125930
  • लखनऊ 115540 126030
  • चंडीगढ़ 115540 126030

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने की तरह ही चांदी कि कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज कि जा रही है। दिवाली के मोके पर चांदी कि कीमतों ने इतिहास रचा था। लेकिन एक बाद सोने कि तरह सिल्वर में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज 23 अक्टूबर की सुबह गिरावट है। भाव 159900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।